Popular Posts

Tuesday 21 February 2012

खुद सुधरो


आओ समाज को बदलें ,
आओ लोगो को बदलें ,
आओ सदाचार सिखाएं ,
आओ उपदेश दें ,
आओ सत्य का प्रचार करें ,
आओ दुनिया को नैतिकता का पथ दिखाएँ ,
आओ स्वामी बन कर प्रवचन दें ,
तभी आवाज आयी,
जाओ ...... पहले खुद को सुधार लो ,
तब यह सब करना ,
खुद सुधरोगे सब कुछ बदल जाएगा ,
जो चाहते हो वह सब मील जाएगा
                       विनोद भगत

1 comment: